फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कोचिंग के लिए निकली युवती ने कोर्ट मैरिज करने के बाद भाई को भेजा संदेश, बोलीं-मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना

Fri, 12 Jun 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव से कोचिंग सेंटर पढ़ने गई युवती (22) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बाद में उसने अपने भाई के मोबाइल पर संदेश भेजकर कोर्ट मैरिज करने की जानकारी दी और कहा कि मुझे ढूंढने का प्रयास न करें। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी दीपा ने बताया कि पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। सदर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उसकी बेटी 10 जून की सुबह सिरसा स्थित एक कोचिंग सेंटर के लिए घर से निकली थी। वह रोजाना शाम तक घर लौट आती थी लेकिन उस दिन नहीं आई।
परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम को बेटी के मोबाइल नंबर से उसके भाई के फोन पर संदेश आया जिसमें लिखा था कि उसने कोर्ट मैरिज कर ली है और उसे ढूंढने का प्रयास न किया जाए। संदेश के तुरंत बाद मोबाइल बंद हो गया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि युवती किसके साथ गई है या किसी के प्रभाव में यह कदम उठाया है। उन्होंने पुलिस से उसकी सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के बाद घर और कोचिंग सेंटर के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें