फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक को टक्कर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सिंघरान गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार बड़ोपल निवासी विष्णु और कैमरी गांव निवासी मंजीत दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान विष्णु की मौत हो गई। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कालवास निवासी कृष्ण के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में कालवास निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि भांजा बड़ोपल निवासी विष्णु शहर में प्राइवेट नौकरी करता था। 26 मई की रात को भांजे का फोन आया कि कैमरी गांव का मंजीत मुझे सिंघरान गांव तक छोड़ने आ रहा है मुझे वहां से लेने आ जाओ। कुछ देर बाद सिंघरान पहुंच गया, लेकिन वहां पर विष्णु नहीं मिला। उसे देखने के लिए कैमरी गांव की तरफ जा रहा था। सामने से विष्णु बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। इसी दौरान सिंघरान की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आई और बाइक को टक्कर मार दी। जिस कारण मंजीत और विष्णु दोनों घायल हो गए। उपचार के दौरान विष्णु ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें