फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आज सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, मानसून टर्फ के फिर से प्रदेश पर आने से 13 तक अच्छी बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। इस माह में अब तक मानसून प्रदेश पर मेहरबान बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार सोमवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके असर से मानसून टर्फ रेखा फिर से प्रदेश पर आएगी। इस स्थिति के बनने से प्रदेश में 13 अगस्त तक अच्छी बारिश की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

रविवार को प्रदेश में कई जिलों में बादल छाए रहे तो कुछ जिलों में मौसम साफ रहा। इस दौरान कहीं मध्यम तो कहीं बूंदाबांदी दर्ज की गई। हिसार के सदलपुर में 16.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे पहले रविवार सुबह साढ़े 8 बजे तक नारनौल में 16.5 एमएम, भिवानी में 25.0 एमएम, चरखी दादरी में 11.0 एमएम, गुरुग्राम में 6.0 एमएम, फतेहाबाद में 7.0 एमएम, रोहतक में 6.0 एमएम, सिरसा में 8.5 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें