फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चरखी दादरी गोलीकांड में घायल बदमाश कीर्तिमान ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चरखी दादरी में 6 अगस्त को गोलीकांड में घायल बदमाश कीर्तिमान की रविवार को गुरुग्राम में उपचार के दौरान मौत हो गई। हिसार के गांव टोकस निवासी कीर्तिमान पर 15 आपराधिक मामले दर्ज थे। जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान विधायक रणधीर पनिहार भी उसके परिजनों से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

कीर्तिमान पर वर्ष 2016 से 2023 के बीच 15 आपराधिक केस दर्ज हुए थे। इनमें गाली गलौज, धमकी देने, आर्म्स एक्ट और मारपीट के मामले शामिल हैं। कीर्तिमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टिव रहता था। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर क्रीमिनल एक्टीविटिज को वर्क के रूप में दर्शाया है। साथ ही खुद को एचकेओ ग्रुप का सरगना भी लिखा हुआ है।
कीर्तिमान ने 5 दिन पहले ही सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट अपलोड कर लिखा था कि नाम और खौफ उसी का रहता है जो वक्ता के साथ चलता है। समाजसेवी हर्ष छिक्कारा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि कीर्तिमान भाई हमारे बीच में नहीं रहे। भाई के साथ मिलकर बहुत सारी गरीब बहनों की शादी करवाई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें