फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 14 जून तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम, आंधी-बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से मध्य समुद्र तल पर पंजाब से बिहार तक विस्तृत मौसमी ट्रफ बना हुआ है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 11-14 जून के दौरान मौसम में बदलाव, आंधी-अंधड़, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बारिश बूंदाबांदी व कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है। मंगलवार को आंधी-बारिश व ओलावृष्टि के बाद प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि हुई। इसमें हिसार में 3, रोहतक में 0.4, भिवानी में 3, जींद में 7.5, पलवल में 1.5 और सोनीपत में 1 एमएम बारिश दर्ज की गई। हिसार जिले के कुछ गांवों में ओलावृष्टि हुई थी। हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद सहित कई जिलों में तेज आंधी ने भारी नुकसान किया था।
आंधी-बारिश तथा ओलावृष्टि के बाद प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में गिरावट रही। रोहतक में 44.5, हिसार में 43.9, सिरसा में 43.6, भिवानी में 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 11 से 14 जून के बीच मौसम परिवर्तनशील रहेगा। जिससे हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, भिवानी, चरखी-दादरी, महेंद्रगढ़ सहित अन्य जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ स्थानों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से आंधी चल सकती है। इस दौरान हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। इस समय रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें