अधिकारियों के साथ रामधन सिंह बीज फार्म में फसलों का निरीक्षण करते हिसार के चौधरी चरण सिंह हरिया
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने रामधन सिंह बीज फार्म का दौरा किया। हकृवि के पास 2,752 एकड़ जमीन पर रामधन सिंह बीज फार्म है। जिसमें वर्तमान रबी सीजन में राया, गेहूं, जौ, जई, चने की उन्नत किस्मों का बीज उत्पादन किया जा रहा है।
प्रो. काम्बोज ने अपने दौरे के दौरान रबी फसलों के गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए रबी फसलों का अवलोकन किया। रामधन सिंह बीज फार्म में वर्तमान रबी सीजन में 1058 एकड़ पर राया, 505 एकड़ में गेहूं, 46 एकड़ में जौ, 104 एकड़ में जई व 46 एकड़ में चने का बीज उत्पादन किया जा रहा है। कुलपति ने वैज्ञानिकों को उन्नत किस्मों के बीजों की पैदावार बढ़ाने व उपलब्ध जल संसाधनों का सदुपयोग करने के बारे में दिशा-निर्देश दिए।
रामधन सिंह बीज फार्म के निदेशक डॉ. एसके ठकराल ने बीज फार्म की पैदावार बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस अवसर पर ओएसडी डॉ. अतुल ढींगड़ा, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. एके ढाका, डॉ. अरविंद मलिक, इंजीनियर राहुल और पुनीत भी उपस्थित रहे।