फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आवारा कुत्तों के टीकाकरण का काम जल्द शुरू होने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आवारा कुत्तों के टीकाकरण व बधियाकरण का काम जल्द शुरू हो सकता है। केंद्रीय पशु कल्याण बोर्ड ने एजेंसी को इस माह में एनओसी देने का आश्वासन दिया है। एनओसी मिलने के साथ ही एजेंसी काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन

एजेंसी की तरफ से 15 अगस्त के बाद पशु कल्याण बोर्ड के पोर्टल पर अनुमति के लिए आवेदन किया था। आवेदन करते समय बोर्ड ने एजेंसी से एक मॉनिटरिंग कमेटी और ऑर्गन काउंटिंग कमेटी की डिटेल भी मांगी थी जो एजेंसी ने उपलब्ध करवा दी थी। आवेदन करने के अगले सप्ताह में ही बोर्ड ने इस पर संज्ञान ले लिया और इतने ही दिन के अंदर मौके का निरीक्षण भी कर लिया।
6 माह में करना होगा 5 हजार कुत्तों का टीकाकरण

टेंडर के अनुसार एजेंसी को 6 माह में 5 हजार कुत्तों का टीकाकरण व बधियाकरण करना होगा। एजेंसी एक कुत्ते के लिए निगम प्रशासन से 1400 रुपये लेगी। हालांकि एजेंसी ने इस कार्य के लिए प्रति कुत्ते के हिसाब से 1650 रुपये मांगे थे। एजेंसी जिस क्षेत्र से कुत्तों को पकड़कर ले जाएगी, टीकाकरण व बधियाकरण के बाद उसी क्षेत्र में वापस छोड़ना होगा।
विज्ञापन

-
11 माह पहले अलॉट हुआ था टेंडर
निगम की तरफ से पिछले साल नवंबर में एजेंसी को टेंडर अलॉट किया था। नियमानुसार एजेंसी को 60 दिन में भवन का इंतजाम करके ऑपरेशन थिएटर आदि तैयार करने थे। मगर एजेंसी ने इस कार्य में ही कई माह लगा दिए। इसके बाद एजेंसी ने एनओसी के लिए आवेदन करने में भी काफी समय लगा दिया था।
विज्ञापन

-
एजेंसी के प्रतिनिधि पशु कल्याण बोर्ड में गए थे। बोर्ड ने उन्हें 10 से 15 दिनों में एनओसी देने का आश्वासन दिया है।
- प्रदीप हुड्डा, अतिरिक्त निगमायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें