फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गली में खड़े ट्रैक्टर पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, अज्ञात पर केस

Wed, 22 Jan 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बास। बास थाना क्षेत्र के गांव खरबला में अज्ञात ने गली में खड़े ट्रैक्टर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत सोरखी पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायत में सुशील कुमार ने बताया कि 14 जनवरी को मेरा ट्रैक्टर घर के बाहर गली में खड़ा था। परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे और मेरा दादा गजे सिंह बाहर बैठक में सोए हुए थे। रात करीब 2 बजे बाहर गली में आग लगी हुई देखी तो मेरे दादा बहार आए तो हमारे ट्रैक्टर में आग लगी हुई थी। मेरे दादा ने शोर मचाया तो हम सभी बहार आए और देखा कि हमारे ट्रैक्टर में आग लगी हुई थी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए और हम सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग लगने से ट्रैक्टर की सीट, स्टैरिंग, स्पीड मीटर व वायरिंग जल गई। ट्रैक्टर के पास में ही पेट्रोल की खाली बोतल पड़ी हुई मिली है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमारे ट्रैक्टर में पेट्रोल डाल कर आग लगाई गई है।




बाइक को गाड़ी चालक ने मारी टक्टर, एक की मौत दूसरा घायल



नारनौंद। नारनौंद के जींद हांसी रोड पर गांव भैणी अमीरपुर के बस स्टैंड के पास एक अज्ञात गाड़ी चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का जींद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक युवक का सोमवार को हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। नारनौंद थाना पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नारनौंद थाना पुलिस को दिए बयान में मनोज कुमार ने बताया कि वह गांव पेटवाड़ का रहने वाला है और पब्लिक हेल्थ पेटवाड़ में बेलदार के पद पर नौकरी करता है। हम तीन भाई है। सबसे बडा सन्दीप, उससे छोटा मंदीप और सबसे छोटा मैं हूं। हम तीनों भाई अविवाहित है। 19 जनवरी को मेरा भाई 32 वर्षीय मंदीप व पेटवाड़ निवासी अमित बाइक पर सवार होकर जींद से अपने गांव पेटवाड़ आ रहे थे। मैं भी अपनी बाइक पर उनके पीछे-पीछे आ रहा था। बाइक को मेरा भाई मंदीप चल रहा था। जब वो शाम करीब सवा 6 बजे गांव भैणी अमीरपुर के बस स्टैंड के नजदीक पहुंचे तो मेरे भाई मंदीप की बाइक को एक अज्ञात गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी और मौके से भाग गया, जिससे मेरा भाई मंदीप व अमित रोड पर गिर गए। फिर राहगीरों की मदद से मेरे भाई व अमित को इलाज के लिए नारनौंद के नागरिक अस्पताल में ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने मेरे भाई मंदीप को मृत घोषित कर दिया और अमित को जींद रेफर कर दिया। नारनौंद थाना पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें