छात्रा को साइकिल भेंट करते हुए स्कूल टीचर व छात्र के परिजन।
- फोटो : Hisar
उकलाना मंडी। राजकीय उच्च विद्यालय उकलाना में दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में स्कूल में प्रथम स्थान हासिल करने पर स्कूल के शिक्षक रतन जांगड़ा ने अंकुश पुत्र कुलदीप को अपनी ओर से एक साइकिल भेंट की। शिक्षक रतन जांगड़ा ने कई वर्षों से यह योजना चलाई थी कि जो स्कूल में प्रथम स्थान हासिल करता है, उसको उपहार में एक साइकिल दी जाए। उसी कड़ी में स्कूल में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र अंकुश को साइकिल दी गई, जिस ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए।
अंकुश के परिजनों ने द्वितीय स्थान हासिल करने वाली ममता को यह साइकिल भेंट की। पिता कुलदीप सिंह ने कहा कि हौसला बढ़ाने के लिए स्कूल शिक्षक का प्रयास प्रशंसनीय है। परीक्षा न होने की एवज में उन्होंने छात्रा को साइकिल दी है। स्कूल के शिक्षक रतन जांगड़ा ने कहा कि बच्चों को इस तरह एक उपहार की व्यवस्था शुरू करके एक प्रतियोगिता की भावना आती है जिसमें पिछले कई वर्षों से यहां ऐसी व्यवस्था की गई है, ताकि बच्चे प्रतियोगिता करें। इस पर इस मौके पर स्कूल शिक्षक रामफल कुंडू, सुरेश कुमार, अंकुश के पिता कुलदीप सिंह, राकेश, रोहताश, संदीप, भीम सिंह, पलाराम, रमेश, चतर सिंह मौजूद थे।