फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बंदरों का आतंक... 9 वर्षीय बच्चे पर हमला, सिर में आए 8 टांके

विज्ञापन
बच्चे के सिर में बंदर के हमले से बना घाव। 
विज्ञापन
हांसी। शहर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे नहर किनारे एक बंदर ने 9 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। बंदर के काटने से बच्चे के सिर पर गहरा जख्म हो गया। उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसके सिर में 8 टांके और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया।
विज्ञापन

रमेश ने बताया कि उसका भांजा राजू नई ऑटो मार्केट में अपने परिवार के साथ रहता है। दोपहर में वह अपने पिता अशोक के साथ दिल्ली रोड स्थित नहर किनारे पानी भरने गया था। अशोक जब पानी भरने लगा तो राजू थोड़ा आगे चला गया। इस दौरान अचानक एक बंदर ने हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर पिता मौके पर पहुंचे और उसे बंदर से छुड़ाया। इसके बाद घायल हालत में नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद 8 टांके लगाए गए।
नए सिरे से लगाया जाएगा टेंडर
उत्तम नगर, मॉडल टाउन, सेक्टर-6, लाल सड़क, सुभाष नगर, मुलतान कॉलोनी, यति नगर और बैंक कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में बंदरों की समस्या लगातार बनी हुई है। शहर की गलियों, छतों और पार्कों में बंदरों के उत्पात पर रोक लगाने के लिए नगर परिषद ने पिछले महीने टेंडर जारी किया था। इसके लिए तीन फर्मों ने आवेदन किया लेकिन कोई भी फर्म निर्धारित नियम और शर्तों पर खरी नहीं उतर सकी। इसके चलते टेंडर रद्द कर दिया गया। अब नए सिरे से प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। नगर परिषद ने करीब दो हजार बंदरों को पकड़ने के लिए एक वर्ष का टेंडर प्रस्तावित किया है। ठेकेदारों को प्रति बंदर पकड़ने की लागत बतानी होगी जिसके आधार पर सबसे कम राशि वाली फर्म का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें