फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: छात्राओं का संघर्ष रंग लाया...22 दिन बाद धरना समाप्त, कॉलेज संचालक गिरफ्तार, माइग्रेशन की प्रक्रिया तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। क्षेत्र के एक नर्सिंग कॉलेज में पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद आखिरकार बुधवार देर रात दिन बाद समाप्त हो गया। छात्राओं का संघर्ष रंग लाया और उनकी जायज मांगें प्रशासन की ओर से मान ली गई हैं। हांसी से भाजपा विधायक विनोद भयाना ने मौके पर पहुंचकर समाधान की घोषणा की। बुधवार दोपहर वे कॉलेज पहुंचे और छात्राओं से सीधी बातचीत की। इस दौरान छात्राओं ने दो प्रमुख मांगें रखीं। पहली कॉलेज चेयरमैन जगदीश गोस्वामी की एससी/एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तारी और दूसरी इच्छुक छात्राओं का दूसरे कॉलेजों में माइग्रेशन।
विज्ञापन

विधायक विनोद भयाना ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में एसपी से बात की, जिसके बाद कॉलेज चेयरमैन की एससी/एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तारी कर ली गई। वहीं छात्राओं की माइग्रेशन प्रक्रिया भी तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिन छात्राओं को माइग्रेशन करवाना है, उन्हें उन कॉलेजों में भेजा जाएगा जहां सीटें उपलब्ध होंगी। इसके अलावा जो छात्राएं इस कॉलेज में पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं, उनकी सुरक्षा और पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
अब सरकार की देखरेख में होगा कॉलेज का संचालन
विधायक ने घोषणा की कि सरकार द्वारा कॉलेज में एक प्रशासक नियुक्त किया गया है और अब कॉलेज का संचालन सरकार की देखरेख में किया जाएगा। इससे छात्राओं को सुरक्षित माहौल में पढ़ाई जारी रखने का भरोसा मिला है। धरने को समाप्त करवाने में खापों और जनप्रतिनिधियों की भी अहम भूमिका रही। विधायक जस्सी पेटवाड़, इनेलो नेता उमेद लोहान, किसान नेता सुरेश कोथ, सतरोल खाप प्रधान संदीप खर्ब सहित कई सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, छात्राओं का कहना है कि अब उन्हें न्याय मिलने का भरोसा है। प्रशासन और सरकार की ओर से मिले आश्वासनों के बाद वे संतुष्ट हैं और चाहती हैं कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने। स्थानीय लोगों ने भी समाधान को सकारात्मक कदम बताया है।

छात्राओं की सभी जायज मांगें पूरी हो गई हैं। एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई और माइग्रेशन की प्रक्रिया शुरू होना बड़ी राहत है। सरकार ने कॉलेज की जिम्मेदारी लेकर सही फैसला लिया है। अब छात्राओं को सुरक्षित माहौल मिलेगा। - जस्सी पेटवाड़, विधायक, नारनौंद

लगातार संघर्ष के बाद छात्राओं को न्याय मिला है। प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई की। अब छात्राओं की सुरक्षा और भविष्य सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और दोषियों को सख्त सजा मिले। - उमेद लोहान, इनेलो नेता।


यह आंदोलन छात्राओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा था। गिरफ्तारी और माइग्रेशन पर सहमति से यह साबित हुआ कि एकजुटता से न्याय मिलता है। - सुरेश कोथ, किसान नेता।
-
खापों का उद्देश्य शुरू से ही छात्राओं को न्याय दिलाना था। प्रशासन और सरकार ने सही कदम उठाए हैं, इससे क्षेत्र में शांति बनी रहेगी। - संदीप खर्ब, प्रधान, सतरोल खाप।
-
छात्राओं की मांगें पूरी होना न्याय की जीत है। चेयरमैन की गिरफ्तारी और माइग्रेशन की प्रक्रिया शुरू होना बेहद जरूरी था। खाप हमेशा बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और भविष्य के साथ खड़ी है। - रतन मिलकपुर, प्रधान, राखी बारह खाप।
-
कॉलेज चेयरमैन जगदीश गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में एससी/एसटी एक्ट की धारा को भी जोड़ा गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। - अमित यशवर्धन, एसपी हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें