फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अपने छात्र के स्वागत के लिए सज-धज रहा राजकीय काॅलेज, 33 कमेटियां बनाईं

विज्ञापन
हिसार न्यायाधीश सूर्यकांत के स्वागत की तैयारी को लेकर राजगढ़ रोड पर सड़क को रिपेयर करते मजदूर। - फोटो : 1
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय पहुंचने पर शनिवार को कॉलेज के पूर्व छात्र एवं देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत को उनके छात्र जीवन के दौरान के कॉलेज भवन (1977–1981) की हैंडमेड पेंटिंग भेंट की जाएगी। सीजेआई के शिक्षक रहे गूगनराम गोदारा, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विवेक सैनी, वाइस प्रिंसिपल राजेंद्र सेवदा, प्रो. प्रवीण, पूर्व प्राचार्य रामप्रसाद सहित 7 लोग उनका स्वागत कॉलेज परिसर पहुंचने पर उनका अभिनंदन करेंगे। कॉलेज 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले डायमंड जुबली समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कॉलेज प्रशासन ने आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरे स्टाफ की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत के कॉलेज आगमन को लेकर कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल बना हुआ है। सीजेआई शनिवार को दोपहर करीब दो बजे कॉलेज पहुंचेंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से कुल 33 कमेटियों का गठन किया गया है, जो विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में वीरवार दोपहर 12:30 बजे एसपी ने कॉलेज पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डायमंड जुबली समारोह को यादगार बनाने के लिए कॉलेज में एक विशेष एलुमनी वॉल तैयार की गई है, जिस पर कॉलेज का नाम रोशन करने वाले 72 पूर्व छात्रों की तस्वीरें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

पूर्व विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण काउंटर भी स्थापित किए गए हैं। 700 से अधिक एलुमनी अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके हैं। कॉलेज के सेंटर लॉन में सीजेआई के लिए विशेष जलपान की व्यवस्था की गई है, जिसमें करीब 30 लोग उनके साथ शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

एक हजार पूर्व छात्र करा चुके पंजीकरण : कॉलेज की ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष जीआर गोदारा, कुलबीर दूहन ने बताया कि अब तक एक हजार से अधिक ओल्ड स्टूडेंट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। शनिवार को सुबह 9 बजे से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए 5 काउंटर भी बनाए जाएंगे। 3 हजार एलुमनी की एक डायरेक्टरी का भी विमोचन सीजेआई के हाथों कराएंगे। डायरेक्टरी में कॉलेज के 75 साल के गौरवशाली इतिहास का भी उल्लेख मिलेगा। कॉलेज प्रशासन की तरफ से उन कमरों और क्लास रूप में विशेष व्यवस्था की गई हैं, जहां पर स्टूडेंट रहते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने पढ़ाई की थी। एलुमनी ने सभी लोगों से एक पासपोर्ट साइज फोटो लाने का अनुरोध किया है ताकि उनका पहचान पत्र बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें