फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कैबिनेट मंत्री ने किया 6 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

विज्ञापन
बरवाला में ​शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा। 
विज्ञापन
बरवाला। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने रविवार को बरवाला नगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें भगवान भागीरथ महाराज सामुदायिक केंद्र एवं छात्रावास भवन, और नई वैध कॉलोनियों की तीन गलियों का शिलान्यास शामिल है। वहीं वार्ड-12 में पार्क सौंदर्यीकरण तथा सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

मंत्री गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी का संकल्प पत्र केवल घोषणा नहीं, बल्कि धरातल पर क्रियान्वयन का लक्ष्य है। बरवाला को एक सुंदर और सुविधायुक्त नगर के रूप में विकसित किया जा रहा है।
वैध कॉलोनियों में बढ़ा रहे सुविधाएं
रणबीर गंगवा ने बताया कि जिन रिहायशी कॉलोनियों को हाल ही में सरकार द्वारा वैध किया गया है, वहां बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इन कॉलोनियों में गलियों के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। लगभग 4.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली तीन गलियों के साथ-साथ 47.70 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र और छात्रावास भवन का शिलान्यास किया गया है। इसके अलावा, 22 लाख रुपये की लागत से पार्क का सुंदरीकरण और 15 लाख रुपये की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन भी किया गया।
विज्ञापन

ढाणी गारण का नाम बदलकर रखा हंसनगर
कैबिनेट मंत्री ने ओड समाज के प्रतिभावान युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा हलका बरवाला के गांव ढाणी गारण का नाम बदलकर हंसनगर रखा गया है, जिसे गांव के लोगों ने सराहते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने त्रिवेणी लगाकर आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस माैके पर पालिका अध्यक्ष रमेश बैटरीवाला, एसडीएम डॉ. वेदप्रकाश बेनीवाल, ओड समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोनू संदूजा, ताराचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें