फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: टूट रहीं रुढ़ियों की बेड़ियां, गूंज रहीं बेटियों की किलकारियां

विज्ञापन
भ्रूण लिंग जांच मामले को लेकर अ​​धिकारियों की बैठक लेते डीसी महेंद्र पाल। 
विज्ञापन
हिसार। जिले में रूढ़ियों की बेड़ियां टूट रही हैं। आंगनों में गूंजतीं बेटियों की किलकारियां समाज में बदलाव का नया संगीत घोल रही हैं। लंबे समय तक गिरते लिंगानुपात के दंश को झेलने के बाद जिले ने 983 का शानदार आंकड़ा छूकर एक नई मिसाल पेश की है। साल 2011 में जहा प्रति हजार लड़कों पर महज 834 बेटियां थीं। स्वास्थ्य विभाग की रिवर्स ट्रैकिंग जैसी सजग पहलों ने उम्मीदों का नया सूरज उगाया है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभागार में बुधवार को उपायुक्त महेंद्र पाल की अध्यक्षता में पीएनडीटी और जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति (एनकॉर्ड) की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के लिंगानुपात, पीएनडीटी व एमटीपी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई, निरीक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को सतत कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए और आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी लिंग जांच या संबंधित जानकारी मिलने पर प्रशासन को तुरंत सूचित करें।
900 से कम पर पहुंच गया था आंकड़ा
जिन क्षेत्रों में लिंगानुपात असामान्य था वहां विशेष निगरानी रखी गई। वर्ष 2025 में मिर्चपुर, बरवाला, खांडाखेड़ी और सोरखी सीएचसी क्षेत्रों में लिंगानुपात 900 से 1,000 के बीच रहा जबकि आर्यनगर, मंगाली, सीसवाल और उकलाना सीएचसी में 900 से कम दर्ज होने पर संबंधित एसएमओ, 15 एएनएम और 34 आशा कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए गए। 31 आशा वर्करों पर जुर्माना भी लगाया गया। सिसाय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) क्षेत्र में लिंगानुपात 1,000 से अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

नशे के खात्मे के लिए काउंसिलिंग और जागरूकता पर जोर :
उपायुक्त ने ड्रग कंट्रोल अधिकारी को जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे व अन्य जरूरी मानकों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान तेज करने, विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति संवेदनशील बनाने और शैक्षणिक संस्थानों में काउंसिलिंग शिविर आयोजित करने के आदेश भी दिए। पुलिस विभाग ने मार्च में 38 विजिट की जिनमें 33 नशे के आदी व्यक्तियों की पहचान की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें