हिसार। सोशल मीडिया पर दो लोगों के बीच बातचीत का एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस एक व्यक्ति अवैध वसूली करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता मनोज सिंधवानी है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।
यह ऑडियो क्लिप 1.52 सेकेंड का है। इसमें एक व्यक्ति कह रहा कि मैं फट्टी तब लगवाता हूं जब पांच मंजिल बन जाती है। पहले लगवाने का क्या फायदा है। सीएवी स्कूल के पास एक पांच मंजिला बिल्डिंग को मैंने सील करवाया। दो दिन बाद इस बिल्डिंग का मुहूर्त था। चैलेंज करके इस बिल्डिंग को सील करवाया। डोगरान मोहल्ले में चंचल कॉस्टमेटिक के सामने 9 दुकानों को मैंने सील करवाया है और चैलेंज किया हुआ है कि जिस दिन दुकान खुलवानी है तो मुझे बता देना। बस एक दुकान मेरे नाम कर दो।