फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू के पास जनस्वास्थ्य विभाग के डिस्पोजल में चल रहे काम के कारण सीवर लाइन की बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जीजेयू के पास जनस्वास्थ्य विभाग के डिस्पोजल में चल रहे कार्य के कारण बुधवार को ऑटो मार्केट रोड पर सीवर का पानी भर गया, जिससे लोगों को दिनभर भारी परेशानी झेलनी पड़ी। देर रात तक पानी की निकासी नहीं हो सकी और राहगीरों को सीवर पानी से होकर गुजरना पड़ा। हालांकि विभाग ने आश्वासन दिया है कि गुरुवार से स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन

विभाग के एसडीओ जसबीर ने बताया कि डिस्पोजल में ड्रेनेज लाइन का बचा कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से ऑटो मार्केट की तरफ से आने वाली सीवर लाइन को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा, जिसके चलते समस्या उत्पन्न हुई। इस दौरान ऑटो मार्केट रोड के साथ टीबी अस्पताल क्षेत्र में भी सीवर पानी भर गया। अधिकारियों ने जल्द स्थिति सुधारने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें