हिसार में विकलांग दिवस को मांग दिवस के रूप में मनाते सदस्य।
हिसार। विकलांग अधिकार मंच की जिला कमेटी ने बुधवार को संत कबीर धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस को मांग दिवस के रूप में मनाया। इसके लिए सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इसमें दिव्यांग कलाकार विकास भैणी अमीरपुर ने रागिनी सुनाई। सोनू रामायण, राजाराम हांसी, डांसर प्रेम सिसवाल, पेड़ व घड़वा मास्टर कृष्ण राजली, कविता पाठ अमन गुराणा, रेखा शर्मा नारनौंद ने भी प्रस्तुति दी। समारोह के बाद उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
जिला प्रधान कृष्ण गुरी की अध्यक्षता में नरेश भारतीय ने संचालन किया। कार्यक्रम के महासचिव ऋषिकेश राजली वक्ता रहे। मंच ने अतिथि रहीं जनवादी महिला समिति की सदस्य शकुंतला जाखड़ को सम्मानित किया। कार्यक्रम को मंच के पूर्व प्रधान राहुल खटक, सुभाष नंगथला, राम मेहर रोहिल्ला, सतीश माजरा, मनोज ठाकुर, सुनील मजोका और राजेश सलेमगढ़ ने संबोधित किया।