फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभ्यता के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ. एकता

Sun, 09 Mar 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद। बालसमंद स्थित चौधरी भजनलाल राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय हिसार की सहायक प्राध्यापिका डॉ. एकता ने मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। अपने व्याख्यान में डॉ. एकता ने कहा कि महिलाएं प्राचीन काल से ही सभ्यता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आई हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए मानसिक शक्ति एक बुनियादी तत्व है। सहायक प्राध्यापिका गणित मीनाक्षी को सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज सोलंकी ने महिला दिवस की बधाई दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


शुद्ध वर्तनी प्रतियोगिता में संतोष ने मारी बाजी

हिसार। गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में शुद्ध वर्तनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. राजपाल ने किया, जिसमें लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में एमए हिंदी प्रथम वर्ष की संतोष प्रथम, द्वितीय स्थान वंदना, तृतीय स्थान राहुल, अनु, रीना, खुशबू ने प्राप्त किया तो वही चौथा स्थान विजय, मनीषा, मंजू, पांचवां स्थान स्नेवा, दीपिका, पूनम, किरण, प्रियंका ने प्राप्त किया। हिंदी विभाग में डॉ. सीमा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने विजेता बच्चों का सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें