फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत, आधे घंटे रुकी रही ट्रेन

Sun, 09 Mar 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार से राजगढ़ रेलवे लाइन पर कैमरी रोड आरओबी-आरयूबी के पास शनिवार सुबह 35 वर्षीय युवक की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। अभी यह पता नहीं चल पाया कि अनिल के साथ हादसा हुआ या आत्महत्या की है।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस की एसआई मंजू रानी ने बताया कि मृतक की पहचान अनिल पुत्र बलवान के रूप में हुई है। वह फतेहाबाद जिले के गांव गोरखपुर का रहने वाला था। पिछले कुछ साल से परिवार हिसार की न्यू मॉल कॉलोनी में रह रहा था। अनिल मजदूरी करता था और पता चला है कि नशे का आदी था। मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन के जरिये परिजनों को सूचित किया गया। घटना के बाद मालगाड़ी करीब 30 मिनट तक रुकी रही। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को ट्रैक से हटाया। इसके बाद रेल को रवाना किया गया।

ऑटो मार्केट में मिला नारनौंद के बुजुर्ग का शव

हांसी। तोशाम चुंगी स्थित नई ऑटो मार्केट में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला। व्यक्ति की पहचान नारनौंद के वार्ड एक निवासी इंद्र के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग पिछले कई वर्षों से घर से बाहर रहता था। अक्सर वह मार्केट में दुकानों के आगे ही सो जाता था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें