फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार रोड पर संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर से टकराई पिकअप

Fri, 05 Dec 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। हिसार रोड पर शुक्रवार को संतुलन बिगड़ने से पिकअप का अगला हिस्सा डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक को मामूली चोट आई है। वहीं, हादसे के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।
विज्ञापन

पिकअप चालक ने बताया कि वह बिलासपुर से हिसार की ओर कुरियर का सामान लेकर जा रहे थे। हांसी में हिसार रोड पर भाईजी होटल से आगे पहुंचे तो ट्रक व उससे आगे एक डोली वाली कार चल रही थी। अचानक डोली वाली कार ने तेज कट मारा। इससे पिकअप ड्राइवर को संभलने का मौका नहीं मिला और उनकी गाड़ी बेकाबू हो गई। संतुलन बिगड़ने से पिकअप डिवाइडर की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसा होते ही ट्रक और दुल्हन की डोली वाली कार दोनों मौके से चले गए।

अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी

बरवाला। मार्केट कमेटी ने शुक्रवार को अनाज मंडी मार्ग पर प्रशासनिक भवन के पास अतिक्रमण करने वालों काे नाेटिस जारी किए हैं। मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र कुंडू ने बताया कि अनाज मंडी रोड से कॉलेज रोड के किनारे कई खोखे और ढांचे अवैध रूप से बनाए गए हैं। यदि सात दिन के अंदर इन्हें नहीं हटाया गया ताे मार्केट कमेटी इन्हें हटा देगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें