फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रामपुरा और गढ़ी गांव में खेतों के 42 एकड़ के रास्ते को 68 लाख रुपये से किया जाएगा पक्का

Sun, 09 Feb 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
 खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का करने के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक विनोद भयाना।
विज्ञापन
हांसी। मुख्यमंत्री खेत खलिहान योजना के तहत रामपुरा व गढ़ी गांव में 68 लाख रुपये की लागत से 42 एकड़ लंबाई के खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा। यहां पर कच्चे रास्तों को इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक से पक्का करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक विनोद भयाना ने इन दोनों कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों रास्तों को पक्का बनाने के कार्य पर 68 लाख रुपये की लागत आएगी। गढ़ी गांव में बनाने वाले 32 एकड़ लंबे रास्ते का निर्माण कार्य चार माह और रामपुरा गांव वाले 10 एकड़ के रास्ते को एक माह के अंदर पूरा करवाने की समय अवधि निर्धारित की गई है।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री खेत खलियान सड़क योजना के तहत खेतों के रास्तों को पक्का करवाया जाएगा। पहले यह रास्ते ईंटों से पक्के होते थे। लेकिन अब इन्हें इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक से पक्का करवाए जाने को लेकर राज्य सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जमावड़ी से खरकड़ा तक 6 किलोमीटर लंबे रास्ते को पक्का करने का काम जल्द शुरू करवाया जाएगा। इसके अलावा कुलाना गांव में भी 2 किलोमीटर लंबे कच्चे रास्तों को पक्का करवाने का कार्य भी शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाजमपुर से पुट्टी मंगल खा, ढाणी गुजरान से ढाणी पुरिया, ढाणी राजू से ढाणी पुरिया के कच्चे रास्तों को पक्का करने का कार्य निर्माण अधीन है। शेखपुरा गांव में भी तीन किलोमीटर लंबाई के कच्चे रास्तों को पक्का करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक के राजनीतिक सलाहकार दिनेश भूटानी, पंचायती राज विभाग के कनिष्ठ अभियंता राहुल, महेंद्र सिंह, महावीर सिंह, राजेंद्र सिंह, रामफल, राजेराम व राजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें