फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रिटर्निंग ऑफिसर ने रजिस्ट्रार कार्यालय में फोन कर मांगी सूची, नहीं मिलने पर चुनावी प्रक्रिया रुकी

Thu, 23 Jan 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। श्री रामलीला कमेटी कटला के आजीवन सदस्यों की पूरी सूची न मिलने पर चुनावी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। रिटर्निंग ऑफिसर एनके गोयल ने बुधवार को रजिस्ट्रार कार्यालय में फोन कर सभी आजीवन सदस्यों की सूची मांगी। मगर न तो सूची मिली और न ही कार्यालय में रजिस्ट्रार बैठे हुए थे। ऐसे में अब सभी सदस्यों की सूची मिलने के बाद ही आगामी प्रक्रिया शुरू होगी। करीब एक सप्ताह से आजीवन सदस्यों की सूची आने का इंतजार चल रहा है।
विज्ञापन

रिटर्निंग ऑफिसर एनके गोयल का कहना है कि मंगलवार को वह कार्यालय में गए थे। बुधवार को रजिस्ट्रार कार्यालय में फोन पर सदस्यों की सूची के बारे में बातचीत की गई थी। मगर अभी तक उन्हें सूची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। श्री रामलीला कमेटी कटला के 1125 आजीवन सदस्य हैं। कुछ दिन पहले जब रिटर्निंग ऑफिसर एनके गोयल के पास लिस्ट पहुंची तो वह 538 सदस्यों की थी। एक हजार से कम सदस्य होने की स्थिति में कालेजियम रद्द होने की संभावना बढ़ गई है।
जब तक मेरे पास सभी आजीवन सदस्यों की सूची नहीं आती है तब तक चुनाव को लेकर आगे कोई प्रक्रिया शुरू नहीं होगी। सूची आने का इंतजार किया जा रहा है। - एनके गोयल, रिर्टनिंग ऑफिसर एंड सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक इंडस्ट्रीज एंड कामर्स डिपार्टमेंट हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें