फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मॉडल संस्कृति में दाखिले की हौड़, निजी स्कूलों को छोड़कर यहां ले रहे दाखिले

Sun, 05 May 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। हिसार चुंगी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में विद्यार्थियों का रुझान बढ़ता जा रहा है। स्कूल में बीते वर्ष की अपेक्षा दो सौ विद्यार्थी बढ़ गए हैं। गांव के साथ-साथ शहरी बच्चे भी अब यहां दाखिला ले रहे हैं। करीब 100 से अधिक बच्चे ऐसे भी हैं जो प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर यहां आए हैं। फिलहाल स्कूल में 1,542 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किए गए राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों की दिलचस्पी बढ़ रही है। स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबंधित है। स्कूल में प्रतिवर्ष विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। इसका मुख्य कारण है कम खर्चे में अच्छी पढ़ाई होना। वर्ष 2021 में इस स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल बनाया गया। उस समय यहां पर करीब 850 विद्यार्थी थे। तब यह बॉयज स्कूल था। मॉडल संस्कृति स्कूल बनने के बाद यह को-एड स्कूल हो गया। वर्ष 2022 में करीब 1600 विद्यार्थी थे। वर्ष 2023 में विद्यार्थियों की संख्या घट गई थी।
अंग्रेजी माध्यमिक की पढ़ाई होने के चलते काफी विद्यार्थियों ने स्कूल छोड़ा था, लेकिन बीते वर्ष मई में आए स्कूल के परीक्षा परिणाम ने लोगों की सोच बदली। इसका असर इस वर्ष देखने को मिला। बीते वर्ष 12वीं में स्कूल की छात्रा ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इस वर्ष 1,524 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। 10वीं के परीक्षा परिणाम के बाद दाखिले की संख्या और भी बढ़ेगी। स्कूल प्रशासन के अनुसार शहर के नामचीन प्राइवेट स्कूलों में महंगी पढ़ाई को देखकर भी करीब 100 बच्चे यहां दाखिला ले चुके हैं। स्कूल में शिक्षको का स्टाफ पूरा है।
विज्ञापन


बुनियाद के दो सेंटर
स्कूल में बुनियाद के दो सेंटर हैं। दोनों सेंटर में करीब 100 बच्चे तैयारी कर रहे हैं। यहां पढ़ रहे बच्चों का हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुपर 100 कार्यक्रम में चयन हो चुका है। बीते वर्ष दो विद्यार्थियों का चयन आईआईटी व नीट में दाखिला ले चुके हैं।
500 रुपये है दाखिला फीस
राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों में पहली से पांचवीं कक्षा तक सिर्फ 500 रुपये दाखिला फीस है। मासिक फीस सिर्फ 200 से 250 रुपये हैं। ऐसे ही छठी से 12वीं कक्षा की दाखिला फीस 1,000 रुपये है व मासिक फीस 300 से 500 रुपये है। वहीं, दूसरी ओर प्राइवेट स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा के छात्र की दाखिला फीस एक हजार से लेकर 5,000 तक ले ली जाती है। प्राइवेट स्कूलों में बड़ी कक्षाओं का सालाना पैकेज एक लाख से भी ज्यादा का है। इसके साथ ही किताबों का खर्चा अलग से है। 1,80,000 रुपये से कम आमदनी वालों के लिए 8वीं कक्षा तक कोई फीस नहीं है।
दाखिला प्रक्रिया अभी चालू है। दाखिले और भी बढ़ सकते हैं। बढि़या परीक्षा परिणाम व कम खर्चे में अच्छी पढ़ाई को देखकर बच्चों की संख्या बढ़ रही है। प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर यहां दाखिला ले चुके हैं। - राजेश भढ़ाणा, प्रिंसिपल, राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें