फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरामजी योजना पर कांग्रेस के फैलाए जा रहे झूठ को जनता ने नकारा : बड़ौली

Fri, 16 Jan 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली का स्वागत करते विधायक रणधीर पनिहार एवं अन्य कार्यकर्ता।
विज्ञापन
हिसार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली का कहना है कि जीरामजी योजना गरीब, मजदूर लोगों के लिए रोजगार की पक्की गारंटी है। जीरामजी योजना को लेकर कांग्रेस जो झूठ फैला रही है उसे जनता ने नकार दिया है। वह वीरवार को नलवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर पनिहार के आवास पर पहुंचे और उन्होंने विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

बड़ौली ने कहा कि इस योजना से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी और लोगों की मजदूरी समय पर मिलेगी। मनरेगा में 100 दिन काम मिलता था, लेकिन मोदी सरकार ने जीरामजी योजना के तहत मजदूरों का 125 दिन का काम सुनिश्चित किया है। बड़ौली ने संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा भी की।
उन्होंने कहा कि वीबी-जीरामजी योजना पीएम मोदी के विकसित गांव और ग्राम स्वराज के संकल्प को हर गांव तक पहुंचाने का मजबूत माध्यम है। जीरामजी योजना के तहत गांव के विकास का प्लान खुद ग्राम पंचायत बनाएगी। गांवों में क्या काम होने चाहिए, परिवारों का पंजीकरण, रोजगार गारंटी कार्ड जारी करना, काम के आवेदन लेना और योजनाएं बनाना ये सभी जिम्मेदारियां ग्राम पंचायतों की होंगी। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में मनरेगा भ्रष्टाचार, फर्जी परियोजनाओं और धन की लूट का माध्यम बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें