फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नाटक ''''जम्प'''' ने दर्शकों को हंसी, आंसू और सोचने पर मजबूर किया

विज्ञापन
नाटक जम्प में प्रस्तुति देते अभिनेता संजय सोनू और दिलनाज़ ईरानी ।
विज्ञापन
हिसार। 12वें रंग आंगन राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव का चौथा दिन भावनाओं से भरपूर और यादगार रहा। अभिनय रंगमंच द्वारा आयोजित इस महोत्सव में मुंबई के कलेक्टिव मैडनेस नाट्य दल के नाटक ''''जम्प'''' ने दर्शकों को गहरे असर में डाल दिया। नाटक का निर्देशन मनीष वर्मा ने किया और इसमें अभिनेता संजय सोनू और दिलनाज ईरानी ने शानदार और संवेदनशील अभिनय से पात्रों को जीवंत किया। एक अंधेरी रात, ऊंची इमारत की छत और जीवन के कठिन सवालों के बीच पनपी बातचीत ने दर्शकों को हंसा दिया, रुला दिया और सोचने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

नाटक ने एहसास कराया कि सफलता के शिखर पर खड़ा इंसान भी भीतर से कितना अकेला हो सकता है, और कभी-कभी एक अजनबी की सादगी भरी बात जीवन का नजरिया बदल सकती है। यह महोत्सव स्टेज ऐप और सांस्कृतिक मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जहां देशभर से आए रंगकर्मी अपनी रचनात्मकता और विचारों के माध्यम से समाज से संवाद कर रहे हैं। अभिनय के अध्यक्ष मनोज बंसल ने बताया कि महोत्सव के 5वें दिन (5 फरवरी) को दर्शकों के लिए नाटक ''''शिखंडी'''' प्रस्तुत किया जाएगा, जिसका निर्देशन राजेश तिवारी कर रहे हैं। यह नाटक बाल भवन में मंचित होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें