फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: टूटते हौसले, हारती जिंदगियां...3 माह में 12 ने लगाया मौत को गले

विज्ञापन
शालू ढांडा बूरा
विज्ञापन
हिसार। घर-परिवार में होने वाली छोटी-छोटी बातें, घटती सहनशक्ति, पढाई का दबाव, मानसिक तनाव, बरोजगारी और रिश्तों में खटास जैसी घटनाओं के आगे जिंदगी ओझी लगने लगी है। जिले में पिछले तीन माह में 12 लोग मौत को गले लगा चुके हैं, जो चिंताजनक है। इनमें नाबालिग और किशोर वय भी शामिल हैं। आत्महत्या के बढ़ते मामले समाज के लिए गंभीर चेतावनी है। कई मामलोंं तो आत्महत्या के कारण भी सामने नहीं आए। अपनी बात खुलकर नहीं कह पाना और एकाकीपन भी ऐसे मामलों के पीछे बड़ी वजह है। हिसार में बीते एक सप्ताह में ही आत्महत्या के छह मामले सामने आए हैं। नवंबर 2025 से 3 फरवरी तक 12 लोगों ने हालातों से लड़ने के बजाय घुटने टेक दिए। इनमें पांच महिलाएं, पांच पुरुष और दो किशोर शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल की मनोवैज्ञानिक शालू ढांडा बूरा के बताया कि वर्तमान जीवनशैली अत्यधिक तनावपूर्ण हो गई है। शिक्षा, रोजगार और आपसी संबंधों में खटास आत्महत्या के प्रमुख कारण हैं। ऐसे व्यक्ति के व्यवहार में बदलाव, चुप्पी, एकांतप्रियता या अचानक मेलजोल बढ़ना/घटना जैसे संकेत दिखते हैं। इनकी समय रहते काउंसलिंग और उपचार जरूरी है।
आत्महत्या के कुछ प्रमुख मामले
दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी के बाद आत्महत्या: 3 फरवरी को गांव डोभी में 50 वर्षीय कृष्ण ने खेत में जहर निगल लिया। निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सुसाइड नोट में एक व्यक्ति पर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

डिलीवरी बॉय ने फंदा लगाकर जान दी: 3 फरवरी 2026 को सूर्य नगर में रह रहे चूरू (राजस्थान) निवासी 28 वर्षीय गुलाब सिंह ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह ब्लैंकेट कंपनी में डिलीवरी का काम करता था। स्थायी रोजगार नहीं होने से परेशान था।
इकलौते बेटे ने लगाया फंदा: 30 जनवरी को मोती नगर में क्रशर मालिक राजेंद्र के इकलौते बेटे माधव (16) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 11वीं की पढ़ाई छोड़कर कोचिंग ले रहा था। परिजनों के मुताबिक वह पढ़ाई को लेकर तनाव में था।

बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला: 24 जनवरी को मय्यड़ के पास हिसार-दिल्ली रेल मार्ग पर हांसी के उत्तम नगर निवासी उर्मिला बेटी निकिता व प्रीति के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। उर्मिला व निकिता की मौके पर मौत हो गई। प्रीति अभी जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
फंदा लगाकर आत्महत्या: सूर्य नगर में रह रहे अमेठी (उप्र) निवासी 41 वर्षीय राजेश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दो बच्चे हैं और पत्नी मायके गई थी। उसकी नौकरी भी छूट चुकी थी।
सहमति संबंध में रह रहे युवक ने की आत्महत्या: 6 दिसंबर 2025 को ऋषि नगर निवासी 27 वर्षीय अमन ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह सहमति संबंधों को लेकर तनाव में था।
बीए की छात्रा ने की खुदकुशी: 15 दिसंबर 2025 को हांसी के कॉलेज में बीए फाइनल की छात्रा शिव कॉलोनी निवासी रंजन ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके।
मानसिक बीमारी से तंग महिला ने जान दी: 17 दिसंबर 2025 को गांव भाटोल की संतोष ने मानसिक बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उसका पांच साल से इलाज चल रहा था।
ऑटो चालक ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो: 20 नवंबर 2025 को गांव कैमरी निवासी 35 वर्षीय ऑटो चालक रविंद्र ने कर्ज से तंग आकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी से पहले वीडियो बनाकर पांच लोगों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


-
ऐसे बचाएं जिंदगी
- आत्महत्या करने जैसी बातों को गंभीरता से लें।
- पीड़ित की बात ध्यान से सुनें, सहानुभूति दिखाएं।
- खतरनाक उपकरणों को दूर रखें।
- मनोचिकित्सक से उपचार कराएं।
- सकारात्मक माहौल बनाए रखें।
टेली मानस एप से लें सहायता
आत्महत्या की घटनाएं रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टेली मानस एप शुरू किया है। पीड़ित या परिजन टोल फ्री नंबर 14416 पर संपर्क कर सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें