फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: व्यक्ति ने मां को दूध लाने भेजा और फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के कसाबां मोहल्ले में रहने वक्त वाले 50 साल के सुनील कुमार ने रविवार शाम को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एचटीएम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार सुनील कुमार रेहड़ी लगाता था और पत्नी अलग रहती है। सुनील ने शाम को अपनी मां को चाय के लिए दूध लेने बाहर भेज दिया। इसके बाद रोशनदान में चुन्नी से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम होगा। वहीं पुलिस ने बताया कि अभी मृतक के परिजनों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


आत्महत्या करने वाले कर्मचारी का शव परिजनों को सौंपा

हिसार। शहर के 12 क्वार्टर एरिया में रहने वाले और नगर निगम के कर्मचारी रविकांत के शव का रविवार को नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एचटीएम थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 क्वार्टर एरिया में रहने वाला रविकांत नगर निगम में कौशल योजना के तहत नौकरी लगा हुआ था। वह काफी समय से मानसिक परेशान चल रहा था। शनिवार दोपहर बाद उसने घर पर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें