फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेघर हुए झुग्गी वालों को फिर से वहीं बसाने के विरोध में उतरे विश्वास कॉलोनी के लोग, सेक्टरवासियों ने मदद के लिए जुटाए सवा 3 लाख रुपये

विज्ञापन
झुग्गीवासियों को खाने-पीने का सामान वितरित करते हुए। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर 16-17 के पास स्थित विश्वास कॉलोनी के लोग आग लगने से बेघर हुए झुग्गी निवासियों को दोबारा से वहीं बसाने के विरोध में उतर आए हैं। कॉलोनी के लोगों ने आरोप लगाया है कि इन झुग्गियों में नशा बिकता है और अनैतिक कार्य होता है। वह इसे लेकर सोमवार सुबह 8 बजे एचएसवीपी प्रशासक से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। उधर, सेक्टरवासी इंसानियत के नाते झुग्गीवासियों को दोबारा से बसाने में जुट गए हैं। सेक्टरवासियों ने रविवार को बैठक कर इनकी मदद के लिए सवा तीन लाख रुपये जुटा लिए।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार शाम को विश्वास कॉलोनी के पास स्थित झुग्गियों में आग लग गई थी। इस घटना में करीब 150 झुग्गियां जल गईं थी। इस दौरान चार साल के एक बच्चे की मौत भी हो गई थी। झुग्गियों के जलने से 110 से ज्यादा परिवार बेघर हो गए।
सेक्टरवासियों, जनप्रतिनिधियों व संगठनों ने की बैठक
बेघर लोगों की आर्थिक मदद करने व दोबारा से बसाने को लेकर सेक्टर-13 के सामुदायिक केंद्र में सेक्टरवासियों, जनप्रतिनिधियों व जनसंगठनों ने बैठक हुई। इस दौरान एचएसवीपी के संपदा अधिकारी राजेश खौथ की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई जो इन परिवारों के खाने से लेकर उनके पुनर्वास तक का प्रबंध करने के लिए व्यवस्थित ढंग से कार्य करेगी।
विज्ञापन

पार्षद अमित ग्रोवर ने बताया कि करीब 110 परिवार बेघर हुए हैं। इन्हें दोबारा से बसाने पर प्रति परिवार 15 हजार रुपये तक खर्च आएगा। ईओ ने बताया कि बैठक में करीब सवा तीन लाख रुपये एकत्रित किए गए हैं। बैठक में देवेंद्र उप्पल ने 125 बर्तन, विनोद बेनीवाल ने एक लाख रुपये, कुलबीर अहलावत ने 11 हजार रुपये का दान दिया। डॉ. ललित मोहन बंसल ने कहा कि वह 20 झुग्गियां अज्वलनशील सामान से बनवाकर देंगे। शहरवासी इन परिवारों की मदद के लिए कोई सामान सेक्टर-13 स्थित एचएसवीपी के कार्यालय में अधीक्षक सतबीर बेनीवाल व संजय रोहिल्ला को जमा करवा सकते हैं। बैठक में पार्षद जनमोहन मित्तल, राकेश अग्रवाल ,त्रिलोक बंसल, सेक्टर 9-11 आरडब्ल्यूए के प्रधान परवीन जैन, डीबी गुप्ता, सेक्टर 16-17 आरडब्ल्यूए प्रधान जितेंद्र श्योराण, विनीता जैन, डेजी अहलावत, गुरुद्वारा सिंह सभा नागोरी गेट से कुलविंदर गिल, दलबीर किरमारा, शकुंतला जाखड़, मदद संस्था से संजीव भोजराज, डॉ. गुंजन, आलोक जैन, महिपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विश्वास कॉलोनी के लोग बोले- झुग्ग्यियों में बिकता है नशा, होता है अनैतिक कार्य
विश्वास कॉलोनी निवासियों ने बैठक कर फैसला लिया कि इन झुग्गी झोपड़ी वालों को यहां दोबारा न बसाया जाए। इनकी वजह से कॉलोनी को खतरा है। इन झुग्गियों में नशा बिकता है। अनैतिक कार्य होता है। रोड के ऊपर सैकड़ों छोटे-छोटे बच्चे सारा दिन आवारा खेलते रहते हैं, जिससे हादसों का डर रहता है। नशा करने वाले लोग कॉलोनी के गेट पर बैठे रहते हैं। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे वह एचएसवीपी प्रशासक से मिलने कैमरी रोड स्थित उनके निवास स्थान पर जाएंगे और वहां से उपायुक्त से मिलने के लिए उनके निवास स्थान पर जाएंगे।
आरटीआई कार्यकर्ता ने अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए एसपी को लिखा पत्र
उधर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल महला ने एचएसवीपी के ईओ व प्रशासक पर कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र लिखा है। अनिल महला ने कहा कि सेक्टर 16-17 में आग लगने से हुए जान व माल के नुकसान के जिम्मेदार ये दोनों अधिकारी है, जिन्होंने अपने कर्त्तव्य को नहीं निभाया। अनिल महला ने बताया कि उसने 13 अक्टूबर 2021 को सीएम विंडो पर शिकायत पर झुग्गियों को हटाने की शिकायत की थी। इससे पहले भी उसने इस बारे में शिकायत की थी, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। अगर सीएम विंडो की शिकायत पर कार्रवाई होती तो ये दुर्घटना नहीं होती।
मेयर ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
रविवार को मेयर गौतम सरदाना पीड़ित परिवारों से सेक्टर 13 में मिलने पहुंचे। पीड़ित परिवारों ने उनके साथ अपना दुख दर्द साझा किया। मृतक बच्चे के परिजनों से मेयर ने बातचीत की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। मेयर ने सभी को आश्वस्त किया कि प्रशासन से उन्हें हरसंभव सहायता मुहैया करवाई जाएगी। किसी प्रकार की परेशानी उन्हें नही होने दी जाएगी। सेक्टर-13 के बाद मेयर गौतम सरदाना सेक्टर 16-17 में आग लगने वाली जगह पर गए और पूरे एरिया का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पार्षद कैप्टन नरेन्द्र शर्मा, जिला सचिव संजीव रेवडी, भूपेंद्र राघव, मोहित चुघ, नवीन भुटानी, दीपक सरदाना, महेंद्र सिंह पानू, शंकर गोस्वामी, पंकज जांगड़ा, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।
शहरवासी कर रहे हैं मदद
घटना के एक दिन बाद शहरवासी बेघर हुए लोगों की मदद को पहुंचना शुरू हो गए। दिनभर लोग झुग्गीवासियों को खाने-पीने का सामान वितरित करते रहे। संस्था भूमि आश्रम ने मौके पर ही टेंट लगा दिया है। उनकी तरफ ये इन लोगों को खाना व पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। वहीं भीम आर्मी के लोग भी इन लोगों की मदद को पहुंचे। उन्होंने कुछ लोगों को टेंट का सामान भी दिया। बजरंग इंदल ने जिला प्रशासन पर इन लोगों की मदद के नाम सिर्फ खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है।
प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवारों का सर्वे करवाया गया है। सोमवार को इसकी रिपोर्ट बनकर आ जाएगी। एफसीआर के एक आदेश के अनुसार ऐसे लोगों की मदद का प्रावधान है, चाहे वह किसी भी स्थिति में रहते हो। - अश्वीर नैन, एसडीएम

चलो दोबारा से बनाए आशियाना... झुग्गी के जलने के बाद दोबारा से झुग्गी तैयार करती महिला और उसकी बच्ची- फोटो : Hisar

पीड़ितों से मिलते मेयर गौतम सरदाना। साथ में मनोनीत पार्षद नरेंद्र शर्मा व अन्य।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें