फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: इंश्योरेंस क्लेम के लिए मालिक ने साजिश रच चोरी कराई ऑडी कार, आरोपी काबू

विज्ञापन
पुलिस द्वारा बरामद की गई चोरी हुई ऑडी कार। 
विज्ञापन
हिसार। हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने आधार अस्पताल के पास से ऑडी गाड़ी चोरी के मामले में आरोपी सेक्टर 14 निवासी राहुल को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मालिक मंगतराम ने ही इंश्योरेंस के पैसे हड़पने के लिए गाड़ी चोरी करवाई थी। आरोपी राहुल को शुक्रवार अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि आईसीआईसीआई लम्बोर्ड की सोनल शाखा में बतौर मैनेजर तैनात दुर्जनपुर निवासी मंगतराम ने 15 मार्च को आधार अस्पताल के पास से ऑडी गाड़ी चोरी के बारे शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह 15 मार्च को आधार अस्पताल इलाज के लिए आया था और उसने अपनी ऑडी गाड़ी अस्पताल के बाहर खड़ी की थी। जब वह वापस आया तो उसे वहां गाड़ी नहीं मिली, जिसे वहां से किसी अज्ञात ने चोरी किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर गाड़ी बरामद कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें