सिरसा-जयपुर रूट की रोडवेज बस में जीएम फ्लाइंग ने 230 रुपये की टिकटों के गबन में परिचालक प्रदीप को सस्पेंड कर दिया है। रविवार अल सुबह 12 बजे के बाद टीम ने बीच रास्ते में बस को रुकवा लिया था। उसके बाद फ्लाइंग टीम ने टिकटों की जांच शुरू कर दी। इस पर प्रदीप घबरा गया और टीम को उस पर संदेह हो गया। फिर टीम ने परिचालक से बैग मांगा। जब टीम ने टिकटों की चेकिंग की तो परिचालक ने 230 रुपये की टिकटों में हेराफेरी की हुई थी। परिचालक ने रुपये लेकर टिकट नहीं काटी हुई थी। इस मामले की पूरी जानकारी कार्यवाहक रोडवेज महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह दूहन को दी गई। इसके बाद परिचालक को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं जीएम की फ्लाइंग टीम में तीन सदस्य शामिल थे। परिचालक कैथल के गांव रामगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है।
...इसलिए उठा रहे फायदा: टिकटों में हेराफेरी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार परिचालकों को टिकट में गबन के आरोप में फ्लाइंग द्वारा पकड़ा जा चुका है, लेकिन यहां पांच माह से कोई आलाधिकारी नहीं है। ऐसे में रोडवेज की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। वहीं रूट मिस की भी शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही है।
परिचालक ने 230 रुपये की टिकटों में हेराफेरी की हुई थी। टिकटों की चेकिंग करते हुए फ्लाइंग टीम ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद परिचालक को सस्पेंड कर दिया गया है।
- सुरेंद्र सिंह दूहन, कार्यवाहक, रोडवेज महाप्रबंधक, हिसार डिपो।