फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल युवक पर बनाया था कोरे कागज पर साइन करने का दबाव, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद नगर थाने के हेड कांस्टेबल जसवंत को एसपी के आदेशों पर लाइन हाजिर किया गया है। उस पर एक मामले के घायल के बयान लेते समय कोरे कागज पर साइन करवाने का दबाव बनाने का आरोप था। उस समय घायल की परिचित महिला ने उसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

मामले के अनुसार 3-4 दिन पहले चिड़ौद गांव का संदीप बस में सफर कर रहा था। आरोप था कि कालवास गांव के पास 15-20 युवकों ने बस को जबरदस्ती रुकवाकर संदीप की पिटाई की थी, जिसमें वह घायल हो गया था। बस से ही उसे आजाद नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उसके बाद उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया था। वहां पर आजाद नगर थाने से हेड कांस्टेबल जसवंत शनिवार को उसके बयान लेने के लिए गया। आरोप है कि उस दौरान जसवंत सिंह ने संदीप से कोरे कागजों पर साइन करने का दबाव बनाया था। संदीप के साथ बैठी उसकी परिचित महिला ने हेड कांस्टेबल की अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली थी, जिसे संदीप के परिजनों से एसपी से मिलकर शिकायत की थी और रिकॉर्डिंग भी सौंपी थीं। इस पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने जसंवत सिंह को रविवार को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए। इस बारे में आजाद नगर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर सुखजीत के अनुसार एसपी के आदेशों के अनुसार जसवंत सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें