फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 13 वर्षों में 5वीं बार रात का तापमान 8 डिग्री से रहा कम

Wed, 05 Mar 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पिछले दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि और तेज गति से चल रही उत्तर पश्चिमी हवाओं का असर तापमान पर भी पड़ा है। जिले के दिन व रात के तापमान में काफी गिरावट आई है। बुधवार को हिसार में न्यूनतम तापमान 7.7 व बालसमंद में 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही हिसार में शीतलहर जैसी स्थिति भी बन गई है। वहीं., 13 वर्षों में 5वीं बार इस माह में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे पहुंचा है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को मौसम साफ रहा। इस कारण से दिन में तेज धूप खिली रही। हालांकि दिनभर तेज गति से हवाएं चलती रहीं, जो हल्की ठंड का अहसास करवाती रही। दिन ढलने के बाद इन हवाओं का असर बढ़ गया। इस दौरान हिसार में अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा।
मंगलवार के मुकाबले बुधवार को दिन के तापमान में 0.2 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई। वहीं, बालसमंद में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। रात के तापमान में 4.9 डिग्री की गिरावट के साथ हिसार का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 4.8 डिग्री कम रहा। वहीं, बालसमंद में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया, जिसमें 4.2 डिग्री की गिरावट आई।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अभी 8 मार्च तक यही स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान दिन व रात के तापमान में गिरावट बनी रहेगी। 9 मार्च और फिर 12 मार्च को एक के बाद एक दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इनके असर से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव होगा। वहीं, उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले 13 वर्षों में न्यूनतम तापमान की स्थिति
वर्ष-तिथि-तापमान
2024-04 मार्च-5.2 डिग्री
2023-07 मार्च-11.2 डिग्री
2022-02 मार्च-8.4 डिग्री
2021-01 मार्च-9.2 डिग्री
2020-15 मार्च-10.5 डिग्री
2019-01 मार्च-5.5 डिग्री
2018-05 मार्च-11.0 डिग्री
2017-14 मार्च-6.6 डिग्री
2016-06 मार्च-12.0 डिग्री
2015-10 मार्च-8.0 डिग्री
2014-02 मार्च-8.4 डिग्री
2013-01 मार्च-9.1 डिग्री
2012-10 मार्च-6.4 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें