फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दुकानों के आगे लगे शेड हटवाने पहुंची नगर परिषद की टीम, दुकानदारों ने मांगा दो दिन का समय

Sat, 27 Sep 2025 07:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हांसी। नगर परिषद के अधिकारी शुक्रवार को लघु सचिवालय के पास बनी मार्केट में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। नगर परिषद के अधिकारियों ने जब दुकानों के आगे लगाए गए टीन शेड हटाने की कार्रवाई शुरू की तो दुकानदारों ने दो दिन तक का समय मांगा। बताया जा रहा है कि दुकानदारों ने नगर परिषद के अधिकारियों को लिखित में दिया कि अगर दो दिन में शेड नहीं हटाया तो सोमवार को नगर परिषद कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन

दरअसल इस मार्केट में काफी संख्या में दुकानदारों ने शेड लगाकर अतिक्रमण किया हुआ है। इसको लेकर नगर परिषद के अधिकारी पहले भी नोटिस जारी कर चुके हैं। नोटिस मिलने के बाद कई दुकानदारों ने वहां से शेड हटा लिए, लेकिन कुछ दुकानदारों ने अभी तक शेड नहीं हटाए। जिस पर नगर परिषद के सफाई निरीक्षक संजय कुमार व भवन निरीक्षण धर्मेंद्र वहां कार्रवाई करने पहुंचे। टीम को देखकर दुकानदारों ने उनसे समय मांगा तो उन्होंने समय देने से इंकार कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने कहा कि अगर लिखित में समय मांगा जाएगा तो ही समय देंगे। जिस पर दुकानदारों ने दो दिन का समय मांगा। सफाई निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि लिखित में दो दिन का समय मांगा है। अगर शेड नहीं हटाया तो सोमवार को वहां पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें