फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: त्योहार के दिनों में हड़ताल पर गए ठेकेदार के कर्मचारी, बिगड़ी शहर की सफाई व्यवस्था

Sat, 27 Sep 2025 07:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी हिसार चुंगी के समीप लगा कचरे का ढेर। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
हांसी। त्योहार के दिनों में नगर परिषद जहां सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिदिन सफाई अभियान चला रही है, वहीं सफाई ठेकेदार के कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल कर काम बंद कर दिया। कर्मचारियों के अनुसार ठेकेदार की तरफ से लगाए एक सुपरवाइजर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके चलते सफाई कर्मचारियों ने रोष जताते हुए शुक्रवार को काम बंद कर दिया व अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। सफाई व्यवस्था बिगड़ने पर नगर परिषद ने ठेकेदार पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
सफाई न होने से शहर के मुख्य मार्गों पर जगह जगह कचरे के ढेर देखने को मिले। तिकोना पार्क, उमरा गेट, तिकोना पार्क, निरंकारी भवन से हिसार चुंगी रोड, शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे, उमरा गेट से घोड़ा चौक तक कचरा सड़कों पर फैला रहा। कर्मचारी सुबह से ही हड़ताल पर रहे। ऐसे में त्योहार के दिनों में सफाई न होने से लोगों में नाराजगी दिखी। कर्मचारियों का कहना है कि ठेकेदार की तरफ से लगाया गया सुपरवाइजर उनके साथ अभद्र व्यवहार करता है। इस बारे में ठेकेदार को कई बार बताया गया, लेकिन उसके व्यवहार में सुधार नहीं आया। इस पर कर्मचारियों ने शुक्रवार को काम बंद रखा।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि ठेकेदार जब तक समाधान नहीं निकालेगा तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे। इधर सुबह ही नगर परिषद के अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला आया। जिस पर उन्होंने शहर का निरीक्षण किया तो जगह-जगह ढेर देखने को मिले। इस पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ़ सुरेश चौहान ने सफाई एजेंसी पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। 10 वार्ड व मुख्य मार्गों पर सफाई का टेंडर जींद की एक फर्म को दिया हुआ है।
विज्ञापन

-

शहर में निरीक्षण किया तो सफाई ठेकेदार के अधीन आने वाले मार्गों के किनारे कचरे के ढेर मिले। सफाई न होने पर उस पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। - संजय कुमार, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, हांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें