फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नगर निगम ने 89 दिन पूरे होने पर हटाए 200 सफाईकर्मी, यूनियन ने शुरू किया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की ओर से दैनिक वेतन पर 89 दिनों के लिए लगाए गए 200 सफाईकर्मियों का कार्यकाल 24 नवंबर को पूरा हो गया, जिसके बाद सभी को हटा दिया गया। कर्मचारियों के समर्थन में नगर पालिका कर्मचारी संघ मैदान में उतर आया है। संघ ने मंगलवार से धरना शुरू कर दिया और चेतावनी दी है कि जब तक समयावधि एक साल के लिए नहीं बढ़ाई जाती, आंदोलन जारी रहेगा। अगर जल्द फैसला नहीं हुआ तो वे हड़ताल करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार के शहरी स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम ने 28 अगस्त को सरकार की अनुमति के बाद 200 सफाई कर्मचारी दैनिक वेतन पर 89 दिनों के लिए नियुक्त किए थे। निर्धारित अवधि 24 नवंबर को समाप्त हो गई।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू और सचिव अनिल ने बताया कि वर्तमान में निगम में 640 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि निगम के सर्वे के मुताबिक 1040 कर्मचारियों की आवश्यकता है। अभी भी 318 सफाई कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। यदि इन 200 दैनिक वेतनभोगियों को भी जोड़ा जाए, तब भी निगम को अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने निगम प्रशासन को 72 घंटे का नोटिस भी दिया था। यदि दो-तीन दिन में उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे शहर में सफाई कार्य बंद करने जैसे कठोर कदम उठाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें