दलबीर किरमारा।हिसार। दलबीर किरमारा। स्वयंहिसार। दलबीर किरमारा। स्वयं
हिसार। इनेलो नेता दलबीर किरमारा ने मंगलवार को प्रेस को जारी बयान में भाजपा सरकार की ओर ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण फीस दस गुना बढ़ाए जाने के निर्णय की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे किसान विरोधी फैसला बताते हुए कहा कि पहले जहां यह फीस 1080 रुपये थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 10 हजार 485 रुपये कर दिया गया है, जिससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ गया है।
किरमारा ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल के प्रयासों से ट्रैक्टर को ‘गाड्डा’ घोषित किया गया था, ताकि किसान खेती-किसानी और फसल ढुलाई में बिना किसी अतिरिक्त टैक्स के काम कर सकें। लेकिन भाजपा सरकार ने किसान हितों के विरुद्ध जाकर भारी-भरकम शुल्क लगा दिया है। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत इस निर्णय पर पुनर्विचार कर इसे वापस ले।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार खाद, बीज, कीटनाशक, फसल के एमएसपी और भुगतान जैसे मुद्दों पर भी किसानों की अनदेखी कर रही है। इसके बावजूद कांग्रेस इस पर चुप्पी साधे हुए है। किरमारा ने कहा कि चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो ही किसान व आमजन के हितों से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठा रही है।