फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दूध पीने आई बिल्ली का मुंह लोटे में फंसा, आधे घंटे की मेहनत बाद गौ रक्षा दल की टीम ने बाहर निकाला

विज्ञापन
टोहाना में बिल्ली के सिर में फंसे लोटे को निकालते गो रक्षा दल के सदस्य। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना (फतेहाबाद)। शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित गुप्ता कॉलोनी में दूध पीने के लिए गई बिल्ली का मुंह लोटे में फंस गया, जिसके बाद वह उछलकूद करती रही लेकिन लोटा न निकलने से वह परेशान हो गई। इसकी सूचना गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष नवजोत सिंह को दी गई। नवजोत सिंह की टीम ने मौके पर पहुंच कर लोटे को बिल्ली के सिर से निकाल दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुप्ता कॉलोनी में यहां एक घर में स्टील के लोटे में दूध रखा हुआ था। बिल्ली घर में पहुंची और दूध पीने लगी। पूरा दूध सफाचट करने के चक्कर में वह अपना सिर (मुंह) लोटे में फंसा बैठी इसके बाद वह पूरे मोहल्ले में इधर उधर भागती रही। लोगों ने गौ रक्षा दल के नवजोत ढिल्लो को सूचित किया। टीम के सुमित और विक्रम मौके पर पहुंचे और बिल्ली को काबू कर उसका सिर सुरक्षित तरीके से लोटे से बाहर निकाला और उसे खुले में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें