फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विधायक बोले-सीएम ने दी माइग्रेशन की अनुमति, छात्राएं अड़ीं- लेटर हाथ में आने के बाद खत्म करेंगी धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। नारनौंद के एक गांव स्थित निजी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं का धरना सोमवार को लगातार चौथे दिन भी विधायक विनोद भयाना के आवास के बाहर जारी रहा। इस दौरान विधायक, किसान नेताओं और छात्राओं के बीच चर्चा हुई। विधायक ने बताया कि छात्राओं के माइग्रेशन के लिए मुख्यमंत्री से अनुमति मिल गई है और मंगलवार तक कॉलेज अलॉट कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


हालांकि छात्राओं को फोन पर अनुमति पत्र भी दिखाया गया लेकिन उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक उनके हाथ में माइग्रेशन लेटर नहीं आता तब तक धरना खत्म नहीं करेंगी। विधायक ने आश्वासन दिया कि डीजी हेल्थ की ओर से कॉलेज अलॉटमेंट की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। 12 खाप प्रधान, सात बास और महम चौबीसी खास के नेता धरनास्थल पहुंचे और छात्राओं को समर्थन दिया।

नारनौंद के गांव कागसर सिथत निजी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने करीब ढाई महीने पहले कॉलेज के प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही छात्राओं ने वहां पढ़ने से मना कर दिया था व माइग्रेशन की मांग को लेकर आंदोलन किया था। तब मौके पर सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए विधायक विनोद भयाना ने छात्राओं को माइग्रेशन करवाने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक इसका आधिकारिक पत्र जारी न होने के कारण छात्राएं किसी दूसरे कॉलेज में दाखिला नहीं ले पा रही हैं।
विज्ञापन


माइग्रेशन को अनुमति मिल गई है। अब कॉलेज अलॉट हो जाएंगे। इस बारे में छात्राओं व किसान नेताओं को बता दिया। मैंने सरकार से माइग्रेशन की अनुमति लेकर देनी थी, वह कार्य करवा दिया है।
विज्ञापन

- विनोद भयाना, विधायक



विधायक ने बताया है कि माइग्रेशन को अनुमति मिल गई है। छात्राओं की मांग है कि कॉलेज के एडमिट कार्ड लेकर जाएंगे। धरने पर संख्या कम कर दी गई है।
- सुरेश कौथ, किसान नेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें