सिवानी मंडी। लोहारू के विधायक राजवीर सिंह फरटिया ने दीपावली के अवसर पर हिसार-राजगढ़ रोड स्थित नए बस स्टैंड के समीप कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली मिलन समारोह मनाया।
विज्ञापन
समारोह के बाद विधायक ने शहर के विभिन्न बाजारों का दौरा किया और स्थानीय दुकानदारों से दीये, ग्रीन पटाखे और फल खरीदे। उन्होंने लोगों से त्योहारों पर स्थानीय बाजारों और छोटे कारोबारियों से खरीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे छोटे व्यापारियों और मेहनतकश परिवारों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस सिवानी-बहल ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर कृष्ण वर्मा, पूर्व नगरपालिका वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि अधिवक्ता रमेश कोठारी, सरपंच रमेश नलोई, राजकुमार गोदारा, दयानंद पूनिया, दुनीचंद देहडू मौजूद रहे।