फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कार सवार बदमाशों ने दो युवकों पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे

Fri, 25 Apr 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बास (हिसार)। गांव खांडाखेड़ी के पास वीरवार दोपहर भिवानी से कार में आ रहे दो युवकों पर कार सवार पांच बदमाशों ने गोली चला दी। गनीमत रही कि दोनों युवक बाल-बाल बच गए। वारदात के बाद बदमाश जींद की तरफ भाग गए। सूचना मिलते ही हांसी पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बीबीपुर निवासी संदीप की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीबीपुर निवासी संदीप ने बताया कि वह पोल्ट्री फार्म चलाता है। एक पोल्ट्री फार्म गांव बीबीपुर और दूसरा सफीदों में है। वीरवार को वह अपने दोस्त अमित के साथ भिवानी जेल में बंद अपने मित्र अंकित से मुलाकात करने के लिए गए थे। वापसी में खांडाखेड़ी गांव के पास एक कार ने उनका पीछा किया। इस दौरान कार चालक ने हमारी कार को पीछे से टक्कर मारी। इस पर वह कार से नीचे उतरे तो दूसरी कार सवार बदमाशों ने गाली चलाई जो शीशे पर लगी। इस पर दोनों ने खेतों में भागकर जान बचाई। वहीं, बदमाश जींद की तरफ भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है।। पुलिस ने संदीप के बयान पर बीबीपुर निवासी साहिल उर्फ नन्हा, सौरभ, काला, मर्द बिरोली, घिमाना निवासी दिनेश पर केस दर्ज कर लिया है।
पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा। - बलवान सिंह, थाना प्रभारी नारनौंद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें