फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिरा तो मौसम साफ रहने से अधिकतम बढ़ा

Thu, 09 Jan 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद फिर से रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है, जबकि दिन के समय में मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट तो अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो आने वाले तीन दिनों में शीतलहर चलने व पाला जमने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले पश्चिमी विक्षोभ से ज्यादातर जिलों में बारिश की गतिविधियां नहीं हुई। इस कारण से वातावरण में नमी की मात्रा ज्यादा नहीं बढ़ी। इस विक्षोभ के गुजरने के बाद जैसे ही हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हुई तो रात के तापमान में गिरावट आने लगी। हालांकि दिन के समय मौसम साफ रहने व तेज धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 20.0 डिग्री से ऊपर रहा। इस दौरान सिरसा में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री से कम रहा। हिसार जिले के बालसमंद व जींद के पांडु पिंडारा में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आने वाले तीन दिनों के दौरान शीतलहर, हल्का कोहरा और पश्चिमी हिस्सों में शीतलहर व पाला जमने की स्थिति देखने को मिलेगी। वहीं, 10 जनवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 10 से 12 जनवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें