हिसार। पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को तापमान ने 43 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर लिया। सिरसा, महेंद्रगढ़, नूंह, हिसार जिले में तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। अगले दो दिन में तापमान में बढ़ोतरी होगी। जिसमें एक दो डिग्री तक का उछाल आएगा। रविवार-सोमवार को तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। 7 मई को एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के बाद तापमान में कुछ गिरावट आएगी।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सिरसा में सबसे अधिक तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ का दिन का तापमान 43.2 रहा। तीसरे स्थान पर हिसार का तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में पिछले दो दिनों में संपूर्ण इलाके में केवल आंशिक आंशिक बादल वाही देखने को मिली थी। शनिवार को इसका असर खत्म हो गया। हिसार जिले में दो दिन में तापमान में करीब 5 डिग्री का उछाल आया है। पूरे प्रदेश में 2.0 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस तापमान में उछाल दर्ज किया गया। रात तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। राज्य के अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान भी सामान्य से अधिक बने हुए हैं। प्रदेश में भिवानी जिले में अधिकतम तापमान 37.9, करनाल में 38, पंचकूला में 39.6 डिग्री रहा। अन्य सभी जिलों तापमान 40 से अधिक था।