हिसार हिसार। ढाणी श्यामलाल में जलभराव की समस्या को देखते मेयर प्रवीण पोपली। स्रोत आयोजक
हिसार। मेयर प्रवीण पोपली ने ढाणी श्यामलाल में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में सीवर व पानी निकासी से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने के निर्देश दिए।
नगर निगम की तरफ से ढाणी श्यामलाल में सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इन्हीं के निरीक्षण के संबंध में मेयर प्रवीण पोपली सोमवार को क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनी। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में सीवर व पानी निकासी की काफी समस्या है। इस पर उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पानी की निकासी और सीवर से जुड़ी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के आदेश दिए।
सीएसआई को गोबर उठान के लिए नियमित ट्रॉली भिजवाने के आदेश
मेयर प्रवीण पोपली ने सड़क बनाने से पूर्व सीवर मेनहोल लेवल में बनाने के दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी सड़क बनाते समय ध्यान रखे कि जलभराव न हो पानी की निकासी सुचारू रूप हो। मेयर ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिलाया कि जल्द ही सीवर समस्या का समाधान कर सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सीएसआई राजकुमार को नियमित रूप गोबर उठाने के लिए ट्रॉली भिजवाने के आदेश दिए। मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि मिलगेट रोड पर जल्द ही अमृत 2 के तहत बड़ी सीवर लाइन डाली जाएगी।