फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शहादत को सलाम...पंचतत्व में विलीन शहीद जवान अजय, अग्रोहा से संदोल तक निकाली गौरव यात्रा, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

विज्ञापन
शहीद अजय की चिता को अ​ग्नि देते चचेरे भाई। 
विज्ञापन
अग्रोहा ( हिसार)। रक्षा मंत्रालय के बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के जवान संदोल निवासी अजय कुमार बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके चचेरे भाई विकास कुमार ने मुखाग्नि दी। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 32 वर्षीय अजय कुमार की 23 मार्च को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को अग्रोहा से संदोल तक उनके सम्मान में गौरव यात्रा निकाली गई। करीब 7 किलोमीटर की गौरव यात्रा को 2 घंटे में पूरा किया गया। इस दौरान शहीद की पत्नी सुशीला एक साल की बेटी महक के साथ श्मशान घाट पहुंची थीं। जवान के अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा।ग्रामीणों ने शहीद की शहादत को सलाम किया और अजय कुमार अमर रहे, भारत माता के जयकारे लगाए।
मौत से एक दिन पहले मनाया था बेटी का जन्मदिन

अजय कुमार रक्षा मंत्रालय के अधीन बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन में मार्च 2019 में भर्ती हुए थे। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन दुर्गम इलाकों में सड़क बनाने सहित अन्य काम करता है। अजय इन दिनों पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में परियोजना स्वास्तिक के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत के लिए तैनात था। सरपंच प्रतिनिधि सुरजीत ने बताया कि अजय कुमार दो बहनों का इकलौता भाई था। अजय के पिता खेतीबाड़ी करते हैं। कुछ समय पहले ही अजय अपनी पत्नी सुशीला व बेटी महक को अपने साथ लेकर गया था। 22 मार्च को बेटी महक का पहला जन्मदिन मनाया था और अगले दिन हादसे में उनकी मौत हो गई। तहसीलदार अनिल कुमार, बीडीपीओ अशोक मेहरा ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर श्रीनिवास गोयल, रिंकू सेलवाल, सतीश धानक, आसपास के 22 गांवों के सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, पंच मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहीद स्मारक स्थल में लगाएंगे प्रतिमा
गांव की सरपंच शीला देवी सरपंच ने कहा कि गांव के शहीद स्मारक में शहीद अजय कुमार की प्रतिमा लगवाएंगे। शहीद स्मारक में श्रवण कुमार ढुकिया, सोमवीर ढुकिया की प्रतिमा पहले से लगी हुई है। प्रतिमा स्थापित कराने के लिए सरकार से अनुरोध करेंगे। गांव की आबादी करीब 1800 है। गांव में 40 से अधिक युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा कर रहे हैं। गांव के 100 से ज्यादा युवा सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी में जुटे हैं। इससे पहले, श्रवण कुमार ढुकिया ने 2002 में श्रीनगर के सोपिया में दुश्मनों से लोहा लेते हुए बलिदान दिया। उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था। 2023 में सिक्किम में हुए हादसे में सैनिक सोमवीर ढुकिया शहीद हो गए थे। दोनों शहीदों की गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित शहीद पार्क में प्रतिमा लगी है।
विज्ञापन

शहीद अजय की चिता को अग्नि देते चचेरे भाई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें