फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 75 लाख रुपये से बनेगा सामुदायिक भवन का मुख्य द्वार, पार्किंग की जगह में लगेंगी पेवर ब्लॉक

Sat, 14 Jun 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
 शहीद मदन लाल ढींगड़ा सामुदायिक भवन। 
विज्ञापन
हांसी। शहर के वार्ड 24 में स्थित शहीद मदन लाल ढींगड़ा सामुदायिक भवन में 75 लाख रुपये की लागत से मुख्य प्रवेश द्वार व पार्किंग एरिया तैयार किया जाएगा। पार्किंग एरिया में पेवर ब्लॉक लगाई जाएंगी। इसके लिए नगर परिषद ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं भवन को लीज पर भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

पांच वर्षों में बनकर तैयार हुआ यह सामुदायिक भवन बीते एक वर्ष से जनता के काम नहीं आ रहा। क्योंकि इसका मुख्य द्वार बेहतर नहीं है व पार्किंग की जगह कच्ची है। इसके लिए नगर परिषद ने यहां पर मुख्य द्वार व पेवर ब्लॉक लगाने की योजना बनाई है।
आगामी दिनों नगर परिषद इसे किसी कंपनी को तीन वर्ष के लिए लीज पर देगी। लीज पर लेने वाली कंपनी को यहां पर देखरेख करनी होगी व सुविधाएं मुहैया करवानी होगी।
विज्ञापन

बता दें कि इस सामुदायिक भवन का निर्माण में 6 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसमें एक बड़ा एसी हॉल और 12 एसी कमरे हैं। इसका निर्माण कार्य वर्ष 2019 में शुरू हुआ था। पांच वर्ष बाद यह बनकर तैयार हुआ है। इसका किराया कितना रखा जाएगा ,यह कंपनी को लीज देने के समय पता लगेगा।

देरी से हो रहा नुकसान
शहीद मदन लाल ढींगड़ा सामुदायिक भवन में आए दिन शरारती तत्व घुस कर भवन को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कभी यहां के कांच को तोड़ा जा रहा है तो कभी टोंटियां व अन्य सामान की चोरी हो रही है। ऐसे में इसकी संभाल करना भी नगर परिषद के अधिकारियों के लिए चुनौती बन गया है। इसलिए इसे समय रहते लीज पर देने की योजना बनाई जा रही है।

दो और सामुदायिक भवन भी बनेंगे
मॉडल टाउन में बूस्टिंग स्टेशन की जमीन पर सामुदायिक भवन निर्माणाधीन है। नगर परिषद की तरफ से 3.43 करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला सामुदायिक भवन बनाया जा रहा है। इसके अलावा सेक्टर छह में भी नया सामुदायिक भवन बनाया जाना है। इसके लिए मुख्यालय से अनुमति ली जा रही है। जल्दी ही इसका निर्माण कार्य भी शुरू होगा। इन दोनों सामुदायिक भवन के निर्माण के साथ शहर में कुल चार सामुदायिक भवन होंगे।
विज्ञापन

-

शहीद मदन लाल ढींगड़ा सामुदायिक भवन में पार्किंग की जगह पक्की की जाएगी। साथ ही मुख्य द्वार बनाया जाएगा।
- विक्की कुमार, एक्सईएन, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें