फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 1100 रुपये में आईफोन का लालच पड़ा भारी, छात्र से 75 हजार की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सस्ते आईफोन का लालच देकर साइबर ठगों ने बरवाला निवासी 12वीं कक्षा के एक छात्र से 75,175 रुपये ठग लिए। मामले में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी कपिल सिहाग ने बताया कि छात्र ने शिकायत में बताया है कि 21 अप्रैल को वह सोशल मीडिया पर रील्स देख रहा था। इसी दौरान उसे एक विज्ञापन दिखाई दिया, जिसमें 1100 रुपये में आईफोन देने का दावा किया गया था। विज्ञापन पर भरोसा कर उसने अपना मोबाइल नंबर साझा कर दिया।
इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के जरिए ठगों ने पहले 1100 रुपये और फिर सरकारी टैक्स के नाम पर 2475 रुपये जमा करवाए। बाद में अलग-अलग बहाने बनाकर लगातार रकम मांगी गई। छात्र ने कुल 75,175 रुपये आरोपियों के खाते में भेज दिए। इसके बाद आरोपियों ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया तब उसे ठगी का पता चला।
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी के दो पीड़ितों को लौटाए 1.21 लाख रुपये
हिसार। साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के दो मामलों में पीड़ितों को कुल 1,21,903 रुपये वापस दिलाए हैं। जांच अधिकारी नरेंद्र के अनुसार टिब्बा दानाशेर निवासी प्रवीण के खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए 21,903 रुपये निकाल लिए गए थे। वहीं शहर की एक महिला से एक लाख रुपये की साइबर ठगी हुई थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद दोनों पीड़ितों को उनकी राशि वापस दिला दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें