फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एक ही रात में दो दुकानों के ताले तोड़ नकदी-सामान चुराया

Mon, 31 Mar 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव कोहली बस अड्डे पर स्थित दो दुकानों के शुक्रवार रात ताले तोड़कर चोरी नकदी व सामान ले गए। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोहली निवासी प्रमित ने बताया कि गांव के बस अड्डा पर श्याम मोबाइल गैलरी के नाम से दुकान है। शनिवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा मिला। दुकान के गल्ले से करीब 10,000 रुपये, 2 कीपैड मोबाइल फोन, 3 पुराने मोबाइल फोन व अन्य सामान गायब मिला। इसके अलावा पड़ोसी अनिल की दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब 7,000 रुपये व 40,000 का सामान ले गए।
विज्ञापन


आदमपुर में घर से 80,000 रुपये व गहने चोरी

हिसार। मंडी आदमपुर में पति-पत्नी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज दवा लेने गए तो चोर घर से 80,000 रुपये और सोने-चांदी के गहने ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंडी आदमपुर की शिव कॉलोनी निवासी प्रतीक ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे मकान को ताला लगाकर पत्नी की डिलीवरी करवाने के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज गया था। शनिवार सुबह करीब 6 बजे घर पर खाना लेने आया तो ताला टूटा मिला। चोर घर से 80,000 रुपये, सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी कान की बाली, मांग टीका, एक ओम, सोने की अंगूठी, 4 जोड़ी चांदी की पाजेब और बाइक ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें