फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दो भाइयों के साथ मिलकर पति ने पत्नी पर किया तेजधार हथियार से वार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मुलतानी चौक एरिया निवासी अर्जुन ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर पत्नी सपना पर तेजधार हथियार से वार कर घायल कर दिया। घायल सपना को नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। हमले से महिला के एकक पैर की हड्डी भी टूट गई। एचटीएम थाना प्रभारी नवीन जाखड़ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन सपना ने बताया कि वह सोनीपत की रहने वाली है। उसकी शादी 13 साल पहले मुलतानी चौक एरिया निवासी अर्जुन के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि पति उसके साथ अक्सर झगड़ा करता है। वह सुबह कमरे में बैठी थी। इसी दौरान पति, देवर रोहित और विकास आए और मारपीट करने लगे। उन्होंने तेज धारदार हथियार से दोनों पैरों पर हमला कर दिया।शोर सुनकर पड़ोस की महिला और ननद आई और उपचार के लिए उसे नागरिक अस्पताल ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें