फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बरवाला रोड पर तैयार किए मकानों को अब नगर परिषद को सौंपा जाएगा

Tue, 24 Dec 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। ऐतिहासिक किले की जमीन पर बसे 163 परिवारों के लिए बरवाला रोड पर तैयार किए मकानों को अब नगर परिषद को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

इसे नगर परिषद को हैंडओवर करने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। पहले इन मकानों को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को सौंपा जाना था। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच की तो पता लगा कि जिस जगह पर मकान बने हैं वह नगर परिषद के अधीन आती है।
ऐसे में इन मकानों को नगर परिषद को सौंपा जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। नगर परिषद के अधिकारी आगामी दिनों में वहां जाकर निरीक्षण करेंगे। बता दें कि बरवाला रोड पर कुलाना मोड के समीप बनाए गए मकान पंचायती राज विभाग की तरफ से तैयार किए गए हैं। इस पर पांच करोड़ रुपये की लागत आई है। इसकी अदायगी पुरातत्व विभाग की तरफ से पंचायती राज को की गई है। यह मकान बीते छह महीनों से बनकर तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर 38 परिवारों के लिए दो कमरे के मकान व 125 परिवारों के लिए एक कमरे का मकान बनाया गया है। यहां पर मकानों के साथ पार्क बनाए गए हैं। वहीं पानी की निकासी के लिए भी प्रबंध किया गया है। अभी यहां पर बिजली का कनेक्शन नहीं है। जब परिवार यहां पर शिफ्ट होंगे तो उन्हें बिजली कनेक्शन अपने स्तर पर लगवाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें