फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे की 6.37 करोड़ की लागत से होगी विशेष मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे की लोकनिर्माण विभाग द्वारा 6.37 करोड़ रुपये से विशेष मरम्मत की जाएगी। इस रोड पर तारकोल की लेयर बिछाने, डिवाइडर व पेवर ब्लॉक लगाने के काम होंगे। इसके लिए लोकनिर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाईजी होटल से नई सब्जी मंडी तक इस रोड पर तारकोल की दो लेयर बिछाई जाएंगी। अभी हर मुख्य चौक पर सड़क की हालत खस्ता है। हिसार चुंगी, तोशाम चुंगी, काली देवी चौक, अग्रसेन चौक पर सड़क पर कई गड्ढे हैं। वहीं अन्य कई हिस्सों पर भी गड्ढे हैं। इन सभी गड्ढों को ठीक करने केे बजाए विभाग ने पूरा रोड ही नया बनाने की योजना बनाई है। इस रोड पर डिवाइडर भी बनाया जाएगा। पुराने डिवाइडर को तोड़कर नया बनाया जाएगा।
जिस तरह का डिवाइडर भाईजी होटल से हिसार रोड पर बनाया गया है वैसा ही डिवाइडर यहां बनाया जाएगा। यहां पहले से बने हुए डिवाइडर नगर परिषद द्वारा बनाए गए थे। इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ जहां से पेवर ब्लॉक उखड़े हुए हैं वहां पर पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। इस पूरे काम के लिए विभाग द्वारा नौ महीने का समय तय किया गया है। ठेकेदार को इतने समय में काम पूरा करना होगा। बता दें कि शहर के अंदर से होकर गुजरने वाले हाईवे को करीब डेढ़ वर्ष पहले फोरलेन किया गया था। गीता चौक से भाईजी होटल तक व नई सब्जी मंडी से दिल्ली रोड तक रोड को फोर लेन किया गया था। 6 किलोमीटर लंबे इस हिस्से पर 36 करोड़ 43 लाख रुपये खर्च हुए थे।
विज्ञापन



2017 में डाली थी तारकोल की लेयर
विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस रोड पर वर्ष 2017 में तारकोल की लेयर बिछाई गई थी। उसके बाद से इस रोड पर सिर्फ मरम्मत का कार्य ही हुआ है। अब सात वर्ष बाद इस पर फिर से तारकोल की लेयर बिछाई जाएगी।



बाहरी हिस्से पर लगाई जा रही हैं सजावटी लाइटें
इस हाईवे के शहर के बाहरी हिस्से पर एलईडी स्ट्रीट लाइटों के पोल लगने का काम भी शुरू है। 1.28 करोड़ रुपये की लागत से यहां सजावटी पोल लगाए जा रहे हैं। काम मार्च महीने के अंत तक पूरा होगा। यहां स्ट्रीट लाइटें न होने के कारण रात के समय अंधेरा रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें